फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रास्ते पर कीचड़ में फंस गई गाड़ी, बीमार बच्चे की मौत

Mon, 07 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नीशू। फाइल फोटो
विज्ञापन
भीरा। क्षेत्र में बीमार छह वर्षीय बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। किशनपुर सेंचुरी और पूरनपुर जाने वाले मुख्य रास्तों पर पानी भरने और कीचड़ होने से परिजन समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

मृतक नीशू (6) पुत्र सूरज के परिजनों के मुताबिक, शनिवार देर रात उसे तेज बुखार आया। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे गाड़ी से अस्पताल ले जाने लगा। बारिश के कारण जंगल का कच्चा रास्ता दलदल में बदल चुका हे। रास्ते में गाड़ी कीचड़ में फंस गई। घंटों कोशिश के बाद भी गाड़ी नहीं निकल सकी। परिवार समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया। इलाज न मिलने के कारण बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि हर साल बारिश में रास्ते की यही स्थिति होती है। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होती।
ग्राम प्रशासक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि एलनगंज होकर जाने वाले सभी रास्ते बारिश के कारण कीचड़ और पानी से लगभग बंद हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें