फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खंभे को तोड़कर दूर जा गिरी कार, मझगईं में रातभर गुल रही बिजली

Sun, 01 Nov 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण: संवाद
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर मझगईं कस्बे में रविवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा टूट गया और कार करीब 30 फुट दूर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे के समय 11 हजार वोल्ट की लाइन में बिजली आपूर्ति चालू थी। तारों में टकराव से निकली चिंगारियों ने पास खड़े हरे-भरे पेड़ को आग की चपेट में ले लिया। लोगों ने बिजली निगम कार्यालय में सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।
हादसे में समसाद खां के घर के बाहर खड़ी बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गईं। कार थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव की बताई जा रही है। खंभा टूटने से मझगईं की बिजली आपूर्ति रातभर और अगले दिन भी ठप रही। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। मोबाइल फोन चार्ज कराने के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पलिया शिवम कुमार ने बताया कि अनियंत्रित कार खंभे से टकराई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें