फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परीक्षार्थी ऑनलाइन देख सकेंगे अपनी उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 27 Jun 2015 05:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब परीक्षार्थी आवश्कतानुसार अपनी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देख सकेंगे। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत परीक्षार्थियों को यह सुविधा दी है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 2014-15 की वार्षिक परीक्षा और उसके बाद होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षाफल घोषित होने की तिथि के बाद एक माह तक ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि के बाद आवेदन किया जाना संभव नही होगा। ऐसे परीक्षार्थी जिनके परीक्षाफल घोषित हो चुके हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 20 जुलाई 2015 तक उपलब्ध रहेगी। आवेदक को विश्वविद्यालय नियमानुसार उत्तर पुस्तिका के निरीक्षण या छाया प्रति प्राप्त करने के लिए 200 रुपया प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क अदा करना होगा।
उन्होंने बताया कि आवेदक को अपनी ई-मेल आईडी प्रमुुख रूप से उपलब्ध करानी होगी। विश्वविद्यालय के नियमानुसार उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है। केवल स्क्रूटनी और उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की व्यवस्था का प्रावधान है। एक से अधिक प्रश्नपत्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए प्रश्नपत्र वार अलग-अलग आवेदन करना जरूरी होगा और अलग-अलग शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें