फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुझे भी ले चलो अभियान से रोजाना तीन हजार यात्री बढ़े

Fri, 13 Feb 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तफ से यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किए गए मुझे भी ले चलो अभियान का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। लखीमपुर डिपो की बसों में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार यात्रियों की बढ़ोतरी हुई है, जिससे निगम की आय में भी रोजाना एक से डेढ़ लाख रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

हरदोई परिक्षेत्र में पांच फरवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत बसों में छोटी दूरी के यात्रियों को भी बैठाने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां लखीमपुर डिपो से रोजाना 10 से 11 हजार यात्री सफर करते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 14 से 15 हजार पहुंच गई है। डिपो की दैनिक आय का लक्ष्य 12.80 लाख रुपये है, जो अब 13 लाख रुपये से अधिक हो रही है।
आरएम गीता सिंह और डिपो प्रभारी सहदेव सिंह ने चालक-परिचालकों की काउंसलिंग कर निर्देश दिए कि मार्ग में कोई भी सवारी न छूटे और यात्रियों से सकारात्मक व्यवहार रखा जाए। अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यात्रियों का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन


लखीमपुर डिपो को मिलेंगी तीन नई बसें
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण यात्रियों की सुविधा के लिए लखीमपुर रोडवेज डिपो को इस सप्ताह तीन नई 40 सीटर परिवहन निगम की बसें मिलेंगी। ये बसें लखीमपुर से नकहा, सिसैया, दुर्गापुर, धौरहरा, ढखेरवा और सकेथू होते हुए लखनऊ तक संचालित की जाएंगी।
एआरएम गीता सिंह ने बताया कि बसें एक-दो दिन में डिपो को मिल जाएंगी। नई बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें