फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, पाकिस्तान का फूंका पुतला

Fri, 13 Feb 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहल्ला हिदायत नगर में जुमा नमाज के बाद शिया मस्जिद के बाहर पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग। स्रो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हिदायत नगर स्थित शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शिया युवा संगठन हुसैनी टाइगर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के विरोध में आक्रोश जताया।
विज्ञापन

लोगों ने पाकिस्तान, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का पुतला दहन कर नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कूटनीतिक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएं और उच्चायोग स्तर पर सख्त रुख अपनाया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर हुसैन ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमले किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें