फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिर्फ चार दिन ही संचालित हो सकी उचौलिया-लखीमपुर के लिए बस

विज्ञापन
कृष्ण कुमार गुप्ता
विज्ञापन
उचौलिया। शाहजहांपुर बॉर्डर पर स्थित उचौलिया से लखीमपुर के लिए रोडवेज बस का संचालन सिर्फ चार दिन ही हो सका। चालक को डीजल में हेरफेर करने के चलते हटाए जाने के बाद से सेवा फिलहाल बंद है। जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। बता दें कि एक साल बाद यह सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले उचौलिया से लखीमपुर के लिए नियमित रोडवेज बस संचालित होती थी, जो सुबह आठ बजे छूटती थी। यह बस मोहम्मदी होते हुए लखीमपुर जाती और शाम को वापस आती थी। लोहिया बस सेवा थी, जिसका किराया 20 प्रतिशत कम था। इस बस से लोग सुबह जाते और शाम को लौट आते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान यह सेवा अचानक बंद कर दी गई तो लोगों की परेशानी बढ़ गई।
उचौलिया से लखीमपुर 90 किलोमीटर का सफर लोग टुकड़ों में करने को मजबूर हैं। लोगों की मांग पर एक साल बाद गोला डिपो ने बस का संचालन शुरू किया तो लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन



यात्री बोले- सीधी बस सेवा न होने से होती है परेशानी

शाहजहांपुर से उचौलिया, जेबीगंज, मैगलगंज होकर लखीमपुर के लिए बस का संचालन शुरू किया जाए तो रोडवेज को काफी सवारियां मिलेंगी। क्षेत्र की जनता को सुलभ साधन मिलेगा। -प्रेमनारायण मिश्र, वरिष्ठ नागरिक


कोई सीधी रोडवेज बस सेवा न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। लोग टुकड़ों में जाने को मजबूर होते हैं। शाहजहांपुर से उचौलिया, मैगलगंज होते हुए जिला मुख्यालय के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाए तो अच्छा होगा। -कृष्ण कुमार गुप्ता, उचौलिया


उचौलिया से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 90 किलोमीटर है, लेकिन जाने के लिए कोई सीधा साधन नहीं है, जबकि काफी लोग कोर्ट-कचहरी व अन्य सरकारी काम से जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। बस संचालन शुरू होना चाहिए। -देवेश कुमार, उचौलिया


चालक के डीजल में हेरफेर करने की वजह से संचालन रोका गया है। चालक मिलते ही संचालन फिर शुरू करा दिया जाएगा। - महेश चंद्र कमल, एआरएम, गोला डिपो

कृष्ण कुमार गुप्ता

कृष्ण कुमार गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें