फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे पूरा, 18.96 लाख आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब 18,9,645 आवेदकों के सत्यापन की कार्यवाही कर्मचारी करेंगे। कर्मचारियों के सत्यापन रिपोर्ट की जांच जिलास्तरीय अधिकारी करेंगे। उसके बाद पात्रों को आवास का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे 30 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, जिसे शासन ने बढ़ाकर 15 मई कर दिया था। सर्वे में आवास प्लस पोर्टल पर आवेदकों का डेटा अपलोड किया गया। आवास प्लस पोर्टल में सर्वे के दो विकल्प हैं। एक विकल्प सर्वेयर का है, जिसमें सर्वेयर (नामित कर्मचारी) लाभार्थियों के घर जाकर उनकी फोटो सहित अन्य डेटा पोर्टल पर अपलोड करते हैं। सर्वे के लिए करीब 419 सर्वेयर लगाए गए थे।
दूसरा विकल्प सेल्फ सर्वे, जिसमें लाभार्थी खुद ही पोर्टल पर फोटो सहित डाटा अपलोड करता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 15 मई तक 18,9,645 आवेदकों का डाटा सामने आया, जिसमें 1,11,048 लोगों का सर्वे सर्वेयर ने, जबकि 78,597 सर्वे लोगों ने खुद ही किया। परियोजना निदेशक सोभनाथ चौरसिया ने बताया कि सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। सत्यापन की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी। सत्यापन की जांच होने के बाद आवेदकों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन



फ्रिज और बाइक वाले भी होंगे पात्र

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में केंद्र सरकार की तरफ से नए बदलाव किए गए हैं। अब वे लोग भी योजना का लाभ ले सकेंगे, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये तक है। फ्रिज और बाइक वाले भी पात्र माने गए हैं। इससे पहले गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ही पात्र माने जाते थे। चार पहिया वाहन होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
कृषि कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहन होने पर ही आवेदक अपात्र होंगे। 50 हजार व इससे अधिक की क्रेडिट लिमिट वाले आवेदक भी पात्रता सूची से बाहर होंगे। सरकार पक्का मकान बनाने के लिए लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें