फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ दहन, कल खेली जाएगी रंगों की होली

Mon, 02 Mar 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचांग के अनुसार सोमवार की रात होलिका दहन किया गया। वहीं चार मार्च बुधवार को रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन


शहर में रात करीब एक बजे के बाद विधि-विधान से 70 से 80 स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। मुख्य चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक ढोल-नगाड़ों की धुन गूंजती रही। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और देर रात तक होली की मस्ती में डूबे रहे।

मोहल्ला महाराजनगर, आवास विकास, जुलाहा बाजार, हाथीपुर बैंड मार्केट, कृष्णा टॉकीज के सामने, सब्जी मंडी, शाहपुरा कोठी, गोला रोड, गढ़ी रोड, मिश्राना, बरखेड़वा, राजगढ़, गंगोत्री नगर, रामनगर और सिकटिहा समेत तमाम स्थानों पर होलिका सजाकर दहन किया गया। डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन के साथ ही कॉलोनियों, मोहल्लों और अपार्टमेंट्स में भी होली मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार दोपहर बाद से ही लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाना शुरू कर दिया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें