लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के भंसडिया स्थित कांशीराम कॉलोनी में दबंगों ने बीती रात जमकर हंगामा किया। दबंगों ने घर में रखा सामान तोड़ डाला वहीं घर में रहने वाले परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
दी गई तहरीर में कांशीराम आवास निवासी प्रभात मिश्रा ने बताया कि वह अपनी बीमार का इलाज कराने के लिए लखनऊ गया था। घर पर छोटा बेटा ही रह रहा है। आरोप है कि शनिवार की रात कुछ लोगों ने उसके आवास का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर घुसकर कमरे में रखे दो हजार रुपये उठा ले गए।
वहीं टीवी और तख्त तोड़कर नष्ट कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो दबंगों ने अलग-अलग नंबरों से फोन करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबंगों के कहर से परिवार काफी दहशत में है। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद कर घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद