फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह दिन बाद शव मिला, एफआईआर की मांग पर अड़े परिजन

Sun, 11 Oct 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार में मौजूद परिजन और ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। छह दिन से लापता आचार्य टोला निवासी सहीम (48) का शव रविवार सुबह हरदुहा नाले से मिला। पोस्टमाॅर्टम के बाद शाम करीब छह बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मकान में हिस्सेदारी को लेकर विवाद से परेशान होकर सहीम के नाले में कूदने की आशंका जताई गई। बाद में परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। सहीम छह अक्तूबर को घर से निकले थे। उनकी पत्नी बेबी ने सात अक्तूबर को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में वह तहसील रोड की ओर जाते दिखाई दिए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में धौरहरा-कफारा मार्ग के आसपास खोजबीन की।
शनिवार को हरदुहा पुल के नीचे पानी में तलाश शुरू की गई। गोताखोरों ने रविवार सुबह करीब नौ बजे शव मिला। शव घर पहुंचने पर पत्नी बेबी और भाई नसीम ने बताया कि सहीम ने कस्बे के शकील के साथ साझेदारी में मकान बनवाया था। आरोप है कि शकील उन्हें मकान में हिस्सा नहीं दे रहा था, जिससे वह परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें