फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रंगाई-पुताई करने वाले युवक का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 09 Sep 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दीपू रस्तोगी।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। त्रिलोक गिरि मंदिर के पीछे किराये के मकान में रह रहे बाराबंकी जिले के एक गांव निवासी दीपू रस्तोगी (46) पुत्र कैलाशनाथ का शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पत्नी कंचन ने बताया कि दीपू रंगाई-पुताई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार देर शाम काम से लौटकर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद कंचन उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने गईं तो दीपू का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। फंदे से उतारने तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी कंचन और चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। 15 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय दो जुड़वां बेटियां हैं।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें