फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन बाद नहर में मिला महिला का शव

Sun, 10 Aug 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जायरा बानो, फाइल फोटो
विज्ञापन
रमिया बेहड़। पढुआ थाना क्षेत्र में शारदा नहर में लापता हुई महिला का शव तीसरे दिन रविवार दोपहर मिल गया। उनके मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के पिता शाकिर अली निवासी सेमरा बाजार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री जायरा बानो की शादी 10 वर्ष पूर्व गांव कुसहा मजरा लखनियापुर निवासी सुमेर के साथ की थी। मृतका का एक बेटा भी है।
आरोप है कि पति सुमेर अक्सर किसी न किसी बात पर जायरा से मारपीट कर प्रताड़ित करता रहता था। आठ अगस्त को घर में सिलिंडर में गैस न होने से भोजन नहीं बनाया था। इससे नाराज होकर दोपहर में सुमेर ने उसकी पुत्री से मारपीट की। नाराज होकर वह मायके आ रही थी। रास्ते में गांव पढुआ के पास शारदा सहायक साइफन पुल पर उसका पति सुमेर पहुंच गया। दोनों में काफी देर तक चले विवाद के बाद पति सुमेर ने उसे उठाकर शारदा नहर में फेंक दिया। इससे वह डूबकर गहरे पानी में लापता हो गई थी। घटना के तीसरे दिन रविवार दोपहर मृतका का शव नहर से बरामद होने के बाद मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ुआ थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि शारदा नहर से महिला का शव मिला है। तहरीर मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें