फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहतूत के पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव औघटा निवासी बृजमोहन (47) का शव गांव के किनारे शहतूत के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि पति नशे में रोज घर में विवाद करते थे। सोमवार शाम खाना खाकर समीप ही चारपाई पर सो गए थे। रात दो बजे आंख खुली तो पति बिस्तर पर नहीं थे। घर में इधर-उधर तलाश की, वे कहीं नजर नहीं आए। बाहर तलाश की तो गांव से आधा किमी दूर मार्ग किनारे शहतूत के पेड़ से शव लटकता मिला।
राजेश्वरी देवी ने बताया कि नशे की हालत में उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें