मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर मोहम्मदपुर कलां के पास सोमवार की रात में पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई।
गांव दिलावरपुर निवासी यूसुफ बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे गिरे यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस घायल को सीएचसी लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने यूसुफ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद