फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला दस दिन से लापता किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव पीरपुर निवासी 17 वर्षीय घनश्याम शर्मा का शव शनिवार की देर शाम को पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला। उसके सिर के बाल पूरी तरह मुंडे हुए थे। मुंह पर कालिख पुती थी।
विज्ञापन

घनश्याम शर्मा 10 दिनों से लापता था। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे है।
मृतक के पिता दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उनका बेटे 27 फरवरी 2025 को किसी ने फोन कर करीब 1:30 बजे घर से बुलाया था।
उसके बाद देर शाम तक वह घर पर नहीं आया। 28 फरवरी को पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। शनिवार की देर शाम को शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या कर लटकाने का आरोप लगा रहे है। देर तक शव उतारने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें