फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीस साल बाद पूरी होगी सिंगाही-भेड़ौरा सड़क निर्माण की बड़ी मांग

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क जिसके निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। सिंगाही-भेड़ौरा मार्ग की स्थिति जल्दी ही बदलने वाली है। करीब तीन दशक से जर्जर सड़क का निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन कयूम ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। यह सड़क आरसीसी तकनीक से बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से बाजार में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्य बाजार मार्ग करीब 30 वर्षों से खराब पड़ा था। क्षेत्रवासी लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर लोगों ने आवाज उठाई थी। इसके बाद अब सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि निर्माण कार्य से पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाएगी। जिससे सड़क किनारे बने छज्जे और सीड़ियां हटाई जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें