गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नूगंज में रविवार देर रात प्रशांत वर्मा के मकान पर बिजली का पुराना खंभा गिर गया। गनीमत रही की कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
मोहल्लावासियों के मुताबिक, संबंधित खंभा काफी पुराना है। यह जड़ से गल चुका है। इसको बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई है। बावजूद इसके बिजली कर्मियों ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, रविवार रात खंभा अचानक गिर गया। इस बाबत एडीओ एन. मनोस ने कहा कि खंभे को ठीक कर दिया गया है।