फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: काॅमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक से बढ़ सकती है दिक्कत

Mon, 09 Mar 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार देर शाम से जिले में काॅमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई पर अचानक रोक लगने के बाद बाजार में हल्की चिंता का माहौल देखा गया। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में इस रोक के कारण आगे संभावित दिक्कतें पैदा होने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, जिला पूर्ति विभाग ने भरोसा दिया है कि जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और फिलहाल किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

गोला गैस एजेंसी के प्रोपराइटर अतुल अग्रवाल ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में काॅमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपूर्ति में समस्या नहीं है, लेकिन ऊपर से कुछ समय के लिए सप्लाई रोकी गई है। अन्य एजेंसियों के मालिकों ने भी यही जानकारी दी। इससे स्पष्ट है कि फिलहाल संकट की कोई वास्तविक स्थिति नहीं बनी है, लेकिन आगामी दिनों में यदि सप्लाई बंद रही तो होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए दबाव बढ़ सकता है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में काॅमर्शियल और घरेलू सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक काॅमर्शियल ट्रक एडवांस में मौजूद है और इंडियन गैस प्लांट भी संचालन में है, इसलिए आपूर्ति में लंबी अवधि के लिए कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने एजेंसियों, पेट्रोल पंप मालिकों और वितरकों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह से सिलिंडरों का स्टोरिंग करने का प्रयास न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि जिले में निगरानी टीमें सक्रिय हैं, जो स्टॉकिंग और सप्लाई की निगरानी गुप्त तरीके से कर रही हैं। अधिकारी का दावा है कि फिलहाल जनता को कोई दिक्कत नहीं होगी और भविष्य में भी सप्लाई में व्यवधान नहीं आएगा।
हालांकि व्यापारी वर्ग ने आशंका जताई है कि सप्लाई रोक की वजह से कुछ समय के लिए बाजार में अस्थायी कमी दिखाई दे सकती है। होटल और रेस्टोरेंट संचालक अपने आपूर्ति के स्तर को देखकर तैयारी कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को प्रभावित न होना पड़े।

जिले में काॅमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई रोक के आदेश के बाद प्रशासन और व्यापारियों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है। अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि सामान्य बिक्री प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें