फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंधे मोड़ों से प्रशासन ने मुंह मोड़ा

Wed, 26 Nov 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रेलिंग तोड़कर इसी जगह से सायफान में गिरी थी अनियंत्रित कार। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन



लखीमपुर खीरी/निघासन।
जिले में अंधे और तीव्र मोड़ों से प्रशासन ने मुंह मोड़ लिया है। हादसों के बाद भी जिम्मेदार नहीं जाग रहे हैं। उनकी इसी अनदेखी से मंगलवार रात पांच लोगों की पढ़ुआ क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई।
जिले की विभिन्न सड़कों पर कई अंधे या तीव्र मोड़ हैं, जो हादसे का कारण बनते हैं। इसमें निघासन, मोहम्मदी, पलिया कलां, मझगईं समेत गोला रोड पर कई तीव्र मोड़ वाले स्थान हैं, जहां हादसों का डर रहता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले वर्ष दिसंबर में 17 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बहुल्य क्षेत्र) चिन्हित किए गए थे। इसमें आठ पुराने और नौ नए ब्लैक स्पॉट शामिल थे। इसमें अहमदनगर, टेड़वा पिकेट, सिसैया चौराहा, रवहीं पुलिया, मनिकापुर, उदयपुर तिराहा, शहाबुद्दीन मोड़, करनपुर, बरमबाबा चौराहा, घिरनवा, धर्मपुर, गोमती मोड़, लालजी पुरवा निकट शिव-पार्वती शुगर क्रशर, सिसैया गांव रामलोक, गुलरिया बाबा मंदिर, गोल्डन फ्लावर स्कूल, बमनगर से महंगापुर मार्ग पर ब्लैक स्पॉट शामिल किए गए थे। इस वर्ष अब तक नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात पढ़ुआ क्षेत्र में हुए हादसे के संबंध में भंगहा के स्थानीय लोगों का कहना है कि सोती साइफन पर संकेतक न होने की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। जिस जगह पर कार अनियंत्रित होकर साइफन की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फिट नीचे पानी में जा गिरी, वहां पर तुरंत पहले तीव्र मोड़ है।
ग्रामीणों ने बताया कि सोती साइफन से करीब दो किमी पहले एक और सायफन है, जहां पर रंग-रोगन किए जाने के साथ संकेतक लगे हुए हैं। जिस सोती साइफन पर ये हादसा हुआ, वहां न वहां रंग-रोगन किया गया और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए। ग्रामीणों का मानना है कि तीव्र मोड़ पर सावधानी का संकेतक न लगा होने से चालक का कार पर नियंत्रण खो गया, जिसके चलते ये हादसा हो गया।

-
अंधे मोड़ और ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर संकेतक लगाने के निर्देश हैं। अगर फिर भी नहीं लगे हैं, तो संबंधितों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही जिले भर में जो पहले से चिन्हित ब्लैक स्पॉट हैं, वहां पर भी स्थितियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-अभिषेक कुमार, सीडीओ

रेलिंग तोड़कर इसी जगह से सायफान में गिरी थी अनियंत्रित कार। संवाद

रेलिंग तोड़कर इसी जगह से सायफान में गिरी थी अनियंत्रित कार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें