फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ गोल दागकर 39वीं वाहिनी ने जीता पहला मैच

Wed, 01 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
39वीं वाहिनी एसएसबी में खिलाड़ियों के बीच कमांडेंट। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पलिया में बुधवार से तीन दिवसीय अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान 39वीं वाहिनी ने 57वीं वाहिनी सितारगंज को 9-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही 39वीं वाहिनी ने आक्रामक और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर दबदबा बनाए रखा। बेहतरीन तालमेल, टीम भावना और प्रभावशाली खेल के दम पर टीम ने 57वीं वाहिनी सितारगंज को नौ गोल से शिकस्त दी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, जिसकी अधिकारियों और दर्शकों ने सराहना की।
कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करती हैं। प्रतियोगिता अगले दो दिनों तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी, जिसमें विभिन्न वाहिनियों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें