अंतर महाविद्यालयीय महिला हाकी प्रतियोगिता से किया गया चयन
सीजीएनपीजी कॉलेज में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के तत्वावधान में हुई अंतर महाविद्यालयीय महिला हाकी प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय की 22 सदस्यीय महिला हाकी टीम का चयन किया गया। जिसमें 17 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था।
सीजीएनपीजी कॉलेज के मैदान पर हुई अंतर महाविद्यालयीय महिला प्रतियोगिता में कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 17 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें से ज्योति, रोशनी, नेहा, प्रीति, बबली, प्रियांशू, ज्योति काफिले, दीप्ति शुक्ला, राधिका सिंह, आयुषी, सुरेखा, पूजा कुमारी, तनु गुप्ता, विचित्रा, शबनम, महजबी, दीपशिखा, फरीन, स्वाती वाजपेयी, अर्पिता, अंकिता, प्रिया सहित 22 महिला खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की हाकी टीम में शामिल किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, फतेहपुर, पसगवां लखीमपुर, नगर के सीजीएनपीजी कॉलेज समेत 17 टीमों ने भाग लिया। सीजीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य नवनीत कुमार ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कॉलेज में ही पांच दिवसीय अभ्यास शिविर लगेगा। जिसके बाद 16 खिलाड़ियों की हाकी टीम का चयन होगा। जो रोहतक में विश्वविद्यालय स्तर की हाकी प्रतियोगिता खेलेगी। क्रीड़ा प्रभारी डॉ वीके शुक्ल ने बताया कि 22 सदस्यीय टीम में पांच खिलाड़ी सीजीएनपीजी के है जो एक बड़ी उपलब्धि है।
इस मौके पर गौरव अवस्थी, प्रमोद दीक्षित, सुनील गुप्ता, अरुण सिंह, धर्मंद्र पांडे, वेदप्रकाश, ब्रजगोविंद मिश्र, अमितांशु मिश्र, योगेश कनौजिया, डॉ मंजू शुक्ला, कामना श्रीवास्तव, शीलू सिंह, रीता वर्मा, पीसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।