फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जरौरा गांव में बिजली गिरने से छप्पर जला

विज्ञापन
पलिया के गजरौरा गांव में बिजली गिरने से जला घर। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। जरौरा गांव में बीती रात करीब तीन बजे तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली से एक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर घर में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक लाखों का सामान जल चुका था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बीती रात गजरौरा के रामछबीला यादव पुत्र रामधवन अपने परिवार के साथ छप्पर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे के बाद बिजली चमकने के साथ ही बरसात शुरू हो गई। इस बीच बिजली गिरने से छप्पर में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई और शोर मचाना शुरू कर दिया।
आसपास के लोग आ गए और परिजनों के साथ आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रामछबीला के मुताबिक, आग से लाखों रुपये के जेवर, छह क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल लाही, दो क्विंटल मसूर, 30 किलो धनिया के साथ नकदी, कपड़े व सामान जल गया। मामले में लेखपाल व प्रधान ने मौका मुआयना किया है। साथ ही सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें