फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारू बेटियों के लिए कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

Wed, 02 Mar 2016 07:51 PM IST
चंदनचौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र की एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कैंपस में डीएम किंजल सिंह ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें थारू बालिकाओं और महिलाओं को कंप्यूटर और इंटरनेट शिक्षा से लबरेज किया जाएगा ताकि वे देश और दुनिया से जुड़ सकें। डीएम ने इस कार्यशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया।  
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि थारू बालिकाएं और महिलाएं भी देश दुनियां से जुड़ जाएं और तरक्की की राह पर चल पड़ें। कहा कि आदिवासी समाज काफी पिछड़ा रहा है और वह चाहती हैं कि अब इस समाज का उत्थान हो और सभी तबकों के साथ यह तबका भी कदम से कदम मिलाकर चले। उन्होंने आदिवासी थारू बालिकाओं से मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने को कहा। कार्यक्रम को जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी, परियोजनाधिकारी यूके सिंह, एसडीएम पलिया आलोक वर्मा, तहसीलदार राजू कुमार ने संबोधित किया और इसके लिए उन्होंने डीएम की सराहना की।  बता दें कि यह कार्यशाला सात दिवसीय है और इसमें प्रशिक्षण के लिए  120 थारू बालिकाओं और महिलाओं का चयन किया गया, जो एक से सात मार्च तक कंप्यूटर और इंटरनेट की शिक्षा ग्रहण करेंगी।  बाद में इसकी समय अवधि बढ़ाकर एक माह कर दी जाएगी।
--
डीएम देंगी दो टॉप छात्राओं को नि:शुल्क लैपटॉप
डीएम ने कहा कि इस प्रशिक्षण में टॉप करने वाली दो छात्राओं को वह नि:शुल्क लैपटॉप देंगी और इसके लिए उन्होंने आदिवासी बालिकाओं से प्रशिक्षण में महारत लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें