फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर से मिलने थारू छात्राओं का दल रवाना

Mon, 18 Jan 2016 06:32 PM IST
पलियाकलां/चंदनचौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात करने के लिए थारू जनजाति की छात्राओं के दल को डीएम किंजल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल वहां पहुंचकर उनसे मुलाकात करते हुए अपनी संस्कृति की झलक तो दिखाएगा ही, साथ उनको अपनी समस्याएं भी बताएगा। इसके साथ ही दल को लोकसभा सचिवालय का भ्रमण भी कराया जाएगा और यहां छात्राएं इसके कामकाज से रूबरू होंगी।
विज्ञापन

ये छात्राएं दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत दिल्ली में लोकसभा  स्पीकर सुमित्रा महाजन से से मिलेंगी और वहां अपनी संस्कृति का परिचय कराएंगी। छात्राएं आदिवासी जनजाति क्षेत्र में शिक्षा की कमी और कारण बताएंगी और साथ इससे जुड़ी तमाम समस्याओं से उन्हें रूबरू कराते हुए इनके निदान की मांग करेंगी। दल की रवानगी से पहले  डीएम धुसकिया पहुंची और भ्रमण किया।
उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। यहां भ्रमण के बाद वे एकीकृत जनजाति विकास परियोजना पहुंची और दिल्ली के दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाली छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में एकलव्य मॉडल स्कूल सौनहा और आश्रम पद्धति विद्यालय की  25 छात्राएं रवाना हुईं। ये दल  बीएसए ओपी राय की अगुवाई में पलिया होते हुए नौरंगपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचा और यहां से 15 छात्राओं को लेकर रवानगी हो गई।
विज्ञापन

दल में शामिल छात्राओं को  ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण करवाया जाएगा।  इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. आरके तिवारी, परियोजना अधिकारी अरविंद कुमार, डीसीएनआरएलएम अजय पांडेय, एकीकृत जनजाति विकास परियोजना अधिकारी यूके सिंह, क्षेत्रीय महिला आरती राना, सुधा गुप्ता आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
डीएम ने छात्राओं को दिए टिप्स
छात्राओं के दल की रवानगी से पहले डीएम किंजल सिंह ने क्लास लगाई। इसमें डीएम ने छात्राओं को कई टिप्स दिए और उनकी तैयारियों को परखा। डीएम ने अपने सामने छात्राओं से कई सवाल भी किए और कमियों को दूर करने के लिए कहा।
डीएम भी जाएंगी दल के साथ दिल्ली
एसडीएम आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि डीएम के साथ 10 अन्य अधिकारी भी छात्राओं के साथ दिल्ली के लिए जाएंगे। उनके जाने से छात्राओं में खुशी की लहर है और उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें