नौरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मरीजों की जांच करतीं डॉ. अनुभूति सिंह। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : कृपाल सिंह से घटना की जानकारी करती पुलिस।
लखीमपुर खीरी। जन आरोग्य मेले में रविवार को खांसी, बुखार व बदन दर्द के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। वहीं, जांच किट न होने के कारण शुगर के मरीजों को मायूस होना पड़ा। वहीं मोहम्मदी में खून की जांच नहीं हो सकी।
निर्मलनगर स्वास्थ्य केंद्र पर तीन बजे तक करीब 26 मरीज देखे गए। यहां मौजूद डॉ. संस्कृति द्विवेदी ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में बुखार, खांसी के मरीज अधिक आए हैं। डायबिटीज किट न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पाई है। नौरंगाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 36 मरीज देखे गए। यहां भी डायबिटिज के साथ अन्य जांच न होने के कारण मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
डॉ. अनुभूति सिंह ने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है और बच्चे आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक का सेवन कर रहे हैं। इसी वजह से बच्चे जल्दी बीमार हो रहे हैं। शहर के गौटेय्याबाग नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे अधिक करीब 70 मरीज पहुंचे। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कर दवा दी गई। हालांकि कई जगहों पर जांच न होने से मरीजों को मायूसी हाथ लगी।