फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्टिंग में पास हो गई 33 केवीए अंडरग्राउंड लाइन

Fri, 01 May 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छाउछ उपकेंद्र से बिजली सप्लाई के लिए नई बस्ती उपकेंद्र तक बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल टेस्टिंग में पास हो गई। अधिकारियों के मुताबिक बिजली लाइन पूरी तरह चार्ज हो गई है और नई बस्ती उपकेंद्र का बिजली लोड भी ले लिया है। अब नई बस्ती उपकेंद्र से जुड़े आधे शहर और खीरी कस्बे के लोगों को अंडरग्राउंड केबल से बिजली सप्लाई मिलेगी। हालांकि टेस्टिंग की वजह से नई बस्ती उपकेंद्र और गढ़ी उपकेंद्र से जुड़े सात नंबर फीडर के उपभोक्ताओं को दोपहर में कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। जिससे उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड बिजली लाइन संकटा देवी चौराहे से लेकर रेलवे क्रॉसिंग और आशीर्वाद होटल तक बनाने के लिए वर्ष 2011-12 में काम शुरू किया गया था। काम की धीमी गति के कारण लाइन बनाने और उसे चालू करने में कई सालों का समय लग गया। पिछले दिनों टेस्टिंग के दौरान अंडरग्राउंड लाइन का केबल बक्सा फुंक गया था, जिसे दुरुस्त करने के बाद गुरुवार को भी टेस्टिंग की गई थी, लेकिन ज्यादा देर तक बिजली कटौती होने की वजह से इसे शुक्रवार को रोस्टरिंग के समय टेस्ट करने को कहा गया। एसडीओ धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि दोपहर के समय टेस्टिंग कराई गई, जिसमें अंडरग्राउंड लाइन ने बिजली लोड ले लिया। इसके बाद खंभों से गुजरी जर्जर लाइनों को हटाने का काम किया जाएगा।
फाल्ट नहीं ढूंढ पा रहे, कई दिनों से गुल है बिजली
सिकंद्राबाद। पिछले दिनों आई तेज आंधी के बाद से बेहजम उपकेंद्र से जुड़े नीमगांव फीडर की बिजली सप्लाई गुल है। इससे नीमगांव कस्बे सहित करीब एक दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक इससे नीमगांव के अलावा, अमेठी, डुमरा, ओरई, रामपुर, सुतेहरा, किशुनपुर, पकरिया सहित कई गांवों में बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों का आरोप उन्हें बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। वहीं उपकेंद्र के जेई अमित भारद्वाज का कहना है कि फीडर पर कोई फाल्ट आया है, जो पेट्रेालिंग में ढूंढे नहीं मिल रही है। इससे दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ता परेशान
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद फीडर से संबद्ध गांव रोशननगर में पांच दिन से ट्रांसफार्मर फुंका होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
रोशननगर में चार दशक पूर्व बिजली लाइन खींची गई थी। तब गांव में कम कनेक्शन थे। उस समय लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर रख दिया गया था। धीरे-धीरे कनेक्शन बढ़ते रहे लेकिन पॉवर कारपोरेशन ने क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर नहीं रखा। जिससे लोड अधिक पड़ने पर प्राय: ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। इस बार पांच दिन से फुंके ट्रांसफार्मर की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन ट्रांसफार्मर न बदलने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने शीघ्र ही कनेक्शनों की क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें