विश्व हिंदू परिषद की बैठक ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देश के अंदर बढ़ रहे आतंकवादी हमले और गोवंशीय पशुओं की हत्या तथा धर्मांतरण की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई।
संगठन मंत्री शैलेंद्र ने कहा कि देश में जगह-जगह इस्लाम और ईसाई मिशनरियां कमजोर और दलित हिंदुओं को लालच देकर और डराकर उनका धर्मांतरण करा रहे हैं। कई जगहों पर हिंदुओं पर अत्याचार भी किया जा रहा है। इसकी जानकारी शासन-प्रशासन को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन घटनाओं से हिंदू समाज आहत है। उन्होंने देश में बढ़ रही आतंकवाद की घटनाओं पर चिंता जताकर कहा कि आतंकवाद के मुकाबले के लिए जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट होना बेहद जरूरी है। हिंदू एकजुटता से ही आतंकवाद के मुकाबले के साथ गोहत्या और धर्मांतरण पर रोक लगाई जा सकेगी।
जिला मंत्री बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आगामी 24 जनवरी को होने वाला खिचड़ी भोज कार्यक्रम अब बसंत पंचमी पर होगा। बैठक में राम सेवक शर्मा, डॉ. मिश्री लाल, आचार्य संजय मिश्र, राकेश वर्मा, बालक राम वर्मा, तुहिनांशुधर पांडेय, इंद्रपाल वर्मा, अनुज दीक्षित, नवल चौरसिया, आर्य प्रताप सिंह, गौरव रस्तोगी, अंकित शर्मा, अनुज तिवारी, आलोक मिश्र, नरेश चंद्र, मनीष मिश्र, अनूप चतुर्वेदी, ओम शंकर पांडेय, सुनील झा, धारा सिंह सिसोदिया, शिव गोपाल अवस्थी आदि मौजूद रहे।