फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन का कारोबार मंदा, वेंडर परेशान

Thu, 07 Jan 2016 11:03 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमान परिवर्तन के लिए इज्जतनगर-पीलीभीत रेलखंड को ब्लाक किए जाने से यहां रेलवे स्टेशन का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

एक जनवरी से बड़ी रेल लाइन का काम शुरू होने पर रेलवे ने इज्जतनगर-पीलीभीत रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया है। इस वजह से यहां यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। बहराइच, गोंडा आदि जगहों के मजदूर तबके के लोग कामकाज और रोटी-रोजी कमाने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, गोवा आदि जगहों को मैलानी से होकर बरेली तथा वहां से फिर अपने गंतव्य स्टेशन की ट्रेन पकड़कर जाते थे। अब मैलानी से सीधे बरेली की ट्रेन सेवा बंद होने से इन क्षेत्रों के लोगों का आवागमन मैलानी से बंद हो गया है। गोंडा सेे बरेली आने-जाने वाली ट्रेनों से ही रेलवे स्टेशन पर सर्वाधिक बिक्री हुआ करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
प्लेटफार्म नंबर दो पर पूड़ी का स्टाल लगाने वाले वेंडर मनोज पांडे टेनी ने बताया कि बरेली तक ट्रेन सीधे बंद होने से उनकी बिक्री प्रभावित हुई है। अब पूड़ी सब्जी की बिक्री पहले से चार गुना कम हो गई है। काफी समय से स्टेशन पर चाट-मटर का ठेला लगाने वाले अमित कुमार ने बताया कि गोंडा-बरेली सीधी रेल सेवा बंद होने से उनके कारोबार पर खासा असर पड़ा है। पहले की अपेक्षा कई गुना बिक्री घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल रहा तो घर का खर्च चलना भी मुश्किल हो जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर पूड़ी-सब्जी का ठेला लगाने वाले दिनेश चंद्र ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब दस गुना बिक्री कम हो गई है। अब तो परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो जाएगा। बुक स्टाल स्वामी सुरेश चंद्र ने बताया कि बरेली से सीधे ट्रेन चलने पर बड़ी संख्या में लेबर आया जाया करती थी। उनका आवागमन बंद होने से कारोबार बुरी तरह चौपट हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें