फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या के बाद गांव में दूसरे दिन भी रहा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को गोली मारकर कर दी गई थी पियरा जमुनहिया निवासी शब्बीर गाजी की हत्या
विज्ञापन

मितौली। थाना क्षेत्र के पियरा जमुनहिया गांव में बाग में सो रहे एक बुजुर्ग की जमीन की रंजिश के चलते शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है, जबकि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएससी दूसरे दिन भी तैनात रही है।
मितौली थाना क्षेत्र के पियरा जमुनहिया निवासी 73 वर्षीय शब्बीर गाजी को शुक्रवार रात गांव के पास ही बाग में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शनिवार देर शाम पुलिस मृतक शब्बीर गाजी के बेटे नबी मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नैमिष, पप्पू, सोनू पुत्रगण ओमप्रकाश, संजय पुत्र बालकराम, शुभम पुत्र अशोक कुमार, मुबारक पुत्र लाल मोहम्मद सहित छह लोगो पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 506 में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे नबी मोहम्मद ने बताया कि उनके पिता शब्बीर गाजी ने अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध किया और उसके बाद उन्होंने न्यायालय में वाद भी दायर किया था, जिसकी रंजिश मानते हुए गांव के ही नैमिष, पप्पू, सोनू, संजय, शुभम, मुबारक ने उनके पिता को मौत के घाट उतार दिया। वहीं मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में दूसरे दिन भी पुलिस और पीएसी तैनात रही। उधर, पुलिस का दावा है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस व पीएससी तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें