निघासन। क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखने पर मकान मालिक ने झोलाछाप की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।
मझगईं चौकी के गांव निवासी एक झोलाछाप कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता है। इस दौरान झोलाछाप का मकान मालकिन से प्रेम-संबंध हो गया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह उसका पति चारा लेने खेत पर गया था और तीनों बच्चे स्कूल चले गए थे। मौके का फायदा उठाकर किरायेदार उसके कमरे में पहुंच गया। इसी बीच महिला का पति आ गया। कमरे का गेट बंद न होने के कारण उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। नाराज पति ने आरोपी झोलाछाप को पकड़कर उसे रस्सी से बांध दिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर बगौड़ी से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पत्नी की भी पिटाई लगाई। उधर, प्रभारी निरीक्षक आरएल पटेल ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।