फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दस आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का कोतवाली पुुलिस ने खुलासा कर दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। इन्होंने ही बीते बृहस्पतिवार की रात गांव धोबहा के पास बाइक सवार दो दोस्तों से लूटपाट की थी।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव देईरामा निवासी अजय कुमार और उनके दोस्त दीपक अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार लुटेरों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया था। आरोपियों ने दोनों के पास से मोबाइल फोन, बैग, आधार कार्ड और 8500 रुपये लूट लिए थे। इसके बाद आरोपी एलआरपी चौकी क्षेत्र में लीलाकुआं के पास पहुंचे। यहां युवकों ने एक ग्रामीण से मारपीट की थी। उसके पास पैसे नहीं थे। आरोपी उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले।
पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने विशाल गौतम निवासी राजापुर, विवेक वाल्मीकि निवासी राजापुर, दीपक गौतम निवासी राजापुर, अतुल शुक्ला निवासी राजापुर, कुबेर वर्मा निवासी मानपुर, राजा उर्फ सचित्र निवासी मानपुर, अर्जित वर्मा निवासी मानपुर, रवि निवासी राजापुर, शैलेश कुमार निवासी राजापुर थाना कोतवाली सदर, शेखर निवासी मोहल्ला अरली खाना कस्बा खीरी टाउन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैग, कपड़े, आधार कार्ड, चेकबुक, परिचय पत्र, दो मोबाइल, पांच हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक व स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें