फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बताया योग का महत्व

Thu, 18 Jun 2015 05:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। योग दिवस की सफलता के लिए विभिन्न संगठन प्रचार-प्रसार में लगे हैं। जिला योग समिति ने 21 जून को सुबह 6.30 बजे मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल में होने वाले योगाभ्यास के लिए मोहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क किया तथा पत्रक वितरित किए।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ऋषि आश्रम में गुरुवार को भी पूर्वाभ्यास किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं, वृद्धों तथा युवाओं ने योगाभ्यास किया। यहां रामगोपाल वर्मा ने बताया कि 20 जून को सुबह 7.30 बजे से एक साइकिल तथा मोटर साइकिल रैली शहर में निकाली जाएगी। रैली ऋषि आश्रम, ओवर ब्रिज, नगर पालिका, रोडवेज, विकास भवन, सौजन्या चौक, डीसी रोड, नौरंगाबाद चौराहा, शाहपुरा कोठी होते हुए मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में पहुंचेगी।
गायत्री शक्तिपीठों पर मनाया जाएगा योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए देव संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षक सभी जिलों में जाएंगे। यह योग शिक्षक योग के साथ-साथ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन

एसएसबी के जवान भी करेंगे योग
लखीमपुर खीरी। सशस्त्र सीमा बल के सेक्टर मुख्यालय गढ़ी रोड पर योग शिविर में उपमहानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि आज की भाग-दौड़, व्यस्तता तथा परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में जवानों की शारीरिक और मानसिक एकाग्रता तथा शांति बनाए रखने में योग बहुत महत्व पूर्ण भूमिका निभाता है। योग से मस्तिष्क और शरीर के एकीकरण को बल मिलता है। योग करने से एक नई स्फूर्ति आती है। उन्होंने सभी सेना नायकों को निर्देश दिए कि सुबह जवानों को योग जरूर करवाया जाए। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जवान योग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें