फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू

Mon, 23 Feb 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मंत्री पद पर नामांकन पत्र दाखिल करते अधिवक्ता राजू गिरि। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
निघासन। तहसील अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन तीन पदों के लिए छह पर्चे बिके, जिनमें से चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मतदान नौ मार्च को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

संघ के मंत्री टीएल यादव ने बताया कि 16 फरवरी को आयोजित सामान्य बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया था और उसी बैठक में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। कार्यक्रम के अनुसार 23 से 25 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 26 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए चंद्रकेश और वीरेंद्र सिंह भदौरिया, मंत्री पद के लिए महेश पांडे, मो. लतीफ खां और राजू गिरि तथा उपाध्यक्ष पद के लिए सोनेलाल लोधी ने पर्चे खरीदे। इनमें से चंद्रकेश, सोनेलाल लोधी, राजू गिरि और महेश पांडे ने नामांकन पत्र जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें