महेवागंज/फूलबेहड़। गांव गंगाबेहड़ निवासी हिदायत अली का पुत्र शादाब (16) शुक्रवार सुबह बेचेपुरवा जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को फोन पर उसके नहर में छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों को नहर किनारे उसकी बाइक और चप्पल मिली। एनडीआरएफ और पुलिस तलाश में जुटी है।
हिदायत अली ने बताया कि शादाब उनका इकलौता बेटा है। शारदानगर क्षेत्र के पटना में उसका ननिहाल है, जहां उसका अक्सर आना-जाना रहता है। शुक्रवार सुबह वह बेचेपुरवा जाने की बात कहकर निकला था। अचाकापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर उसने किसी के मोबाइल से फोन कर 100 रुपये का पेट्रोल डलवाने की बात कही थी। इस पर उन्होंने टंकी में पेट्रोल होने की बात कही। घटना कैसे हो गई, यह बात दोहराते हुए हिदायत की आंखें छलक उठीं।
पुलिस ने बताया कि किशोर के नहर में कूदने की जानकारी मिली है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।