फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदी किशोरी

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
विज्ञापन
लगा दी नदी में छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ निवासी एक किशोरी परिवारवालों के डांटने से नाराज होकर सुुहेली नदी में कूद गई। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव खैरीगढ़ निवासी हरीराम की 16 वर्षीय पुत्री ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर सुहेली नदी में छलांग लगा दी। परिवार वालों ने उसको काफी तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दोपहर करीब दो बजे परिवारवालों को किसी ने नदी के पास दुपट्टा और चप्पल पड़े होने की सूचना दी। परिवार वाले उसकी तलाश में नदी के किनारे पहुंचे। दुपट्टा और चप्पल की शिनाख्त करने के बाद गोताखारों को बुलवाकर उसकी तलाश शुरू कराई है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। परिवार वालों ने बताया कि किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें