लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर व नवजात बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाकर टीकोत्सव का शुभारंभ किया। यह अभियान दिसंबर भर चलेगा, जिसमें 1.42 लाख बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य है।
सदर विधायक ने अपील की गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण कराएं। विधायक ने अस्पताल के लिए 50 कंबल की व्यवस्था करवाई और 50 गद्दों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि टीकोत्सव में सामान्य टीकाकरण भी सुचारू रूप से चलता रहेगा।
बताया कि 30894 ओपीवी, 35796 पेटा, 29782 एमआर वन, 46 348 एमआरटू के टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए 614 सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि टीकाकरण से गर्भवती माता को सुरक्षा मिलती है तो वहीं बच्चों को भी 14 खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। इस दौरान डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. विकास सिंह, यूनिसेफ से मुकेश चौहान, यूपीटीएसयू डॉ. शैलेंद्र सिंह, डीपीएम अनिल यादव, डीसीपीएम कुलदीप सिंह, स्टेनो कार्तिकेय मिश्रा, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता लल्ला सिंह, अनिकेत, अशोक कुमार पांडे, गजेंद्र तिवारी, इंद्र कुमार अवस्थी, लोकेश सिंह, शिप्रा वर्मा, सुष्मिता वर्मा आदि मौजूद रहे।