फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज्य परियोजना के अधिकारियों की टीम ने स्कूलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विद्यालय में बच्चों के वार्ता करते राज्य परियोजना से नामित अ​धिकारी-स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य परियोजना से नामित तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने बुधवार को पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि राज्य परियोजना से नामित संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार, उप शिक्षा निदेशक योगेन्द्र कुमार, उप शिक्षा निदेशक बृजभूषण चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय रतसिया विकास खंड बेहजम, प्राथमिक विद्यालय राजापुर विकास खंड लखीमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मरखापुर बेहजम, एक पीएमश्री विद्यालय कंपोजिट बम्हनियारपुर व नकहा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
टीम ने बच्चों से बातचीत करते हुए भौतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित स्टाफ, छात्रों से पढ़ाई व अन्य जरूरी चीजों की गुणवत्ता परखी। टीम के सदस्यों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति और छात्रों की दक्षता को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही तमाम दिशा-निर्देश दिए। टीम बृहस्पतिवार को किसी भी स्कूल का निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें