फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हैंडपंप रीबोर में भ्रष्टाचार की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ ब्लॉक की ओदरहना ग्राम पंचायत में हैंडपंप रीबोर और मरम्मत के मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम को जांच सौंपी गई है। टीम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और लोक निर्माण खंड प्रथम के सहायक अभियंता को नामित किया गया है। जांच टीम 15 दिन में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी। बीडीओ पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि ओदरहना निवासी सलीम पुत्र इस्माइल ने हैंडपंप रिबोर के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया था। जांच जिला मुख्यालय से सौंपी गई है। ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और शिकायतकर्ता को जांच संबंधी जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें