फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गुरुद्वारा परिसर में ग्रंथी के बेटे ने दी जान, तमंचे से सीने में मारी गोली

Mon, 09 Dec 2024 07:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गुरुद्वारा परिसर में रविवार शाम ग्रंथी के बेटे ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह नशे का आदी था और बीमार रहता था। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैलानी में रविवार की शाम खाले कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के ग्रंथी के पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन


खाले कॉलोनी वार्ड नंबर तीन में वन विभाग कार्यालय के पास गुरुद्वारा स्थित है। इस गुरुद्वारे में सतविंदर सिंह ग्रंथी हैं और गुरुद्वारे में ही बने घर में परिवार सहित रहते हैं। सतविंदर सिंह के पुत्र जसविंदर सिंह 25 वर्ष की घर में शाम लगभग साढ़े पांच बजे सीने में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां हरजिंदर कौर की ओर से दी गई तहरीर में लिखा है कि वह नशे का आदी था और बीमार रहता था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसके अलावा भी पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके से आत्महत्या में प्रयुक्त असलहा पुलिस ने बरामद कर लिया है। सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें