फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने पाकिस्तान के खिलाफ निकाला जुलूस

Tue, 19 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
pradarshan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शौर्य दिवस मनाया, आतिशबाजी कर इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीआरसी कार्यालय से देर शाम जुलूस निकाला। शिक्षकों ने मंगलवार को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भीड़भाड़ होने के बाद भी शिक्षकों ने जमकर आतिशबाजी की। इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
देर शाम प्राथमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में सभी अध्यापक ब्लाक संसाधन केंद्र पर एकत्रित हुए। वहां जुलूस की शक्ल में पाकिस्तान मुर्दाबाद और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्थानीय चौराहे पर पहुंचे। यहां पर जमकर नारे बाजी करते हुए इंडियन आर्मी को सभी शिक्षकों ने सेल्यूट किया। करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद शिक्षक श्रृंखलाबद्ध होकर खड़े हो गए और राष्ट्रगान गाया। उसके बाद नारे बाजी करते हुए वापस लौट गए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रूप सिंह यादव, महामंत्री अंशुमान तिवारी, रंजीत पांडे, अनुराग मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, एसके मिश्रा, रवी तिवारी, वैभव पांडे, अमित सिंह, उमेश, विमल भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
हिंदू युवा वाहिनी ने नवाज शरीफ का फूंका पुतला
गोला गोकर्णनाथ। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस मनाते हुए नगर की सड़कों पर जुलूस निकालने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का सदर चौराहे पर पुतला फूंका।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने त्रिलोकगिरि मंदिर पर बैठक करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला बनाकर पिकअप पर रखकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला। सदर चौराहे पर पुतले का दहन किया। 
विज्ञापन

जिला प्रभारी विपिन मिश्र और जिला संयोजक रेशम सिंह ने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं। हिंदू युवा वाहिनी ने 19 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर राजीव वर्मा, विनय तिवारी, दीपक गुप्ता, सुरेश सिंह, श्रीराम शर्मा, अशोक कुमार मुन्ना, संजीव मिश्रा, ओमकार सिंह, रवि रस्तोगी, सुमित राजपूत, गौरव गुप्ता, आदर्श जायसवाल, विपिन गुप्ता, राहुल जायसवाल, टिंकल मिश्र, प्रदीप सिंह तोमर, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें