सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे प्राथमिक विद्यालय मटेहिया के गेट के बाहर खड़े बच्चे। स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। प्राथमिक विद्यालय मटेहिया में सोमवार को एक घंटे विलंब से पढ़ाई शुरू हुई। विद्यालय का नियमित समय सुबह सात बजे है, लेकिन अध्यापक समय से आधे घंटे विलंब से पहुंचे।
हुआ यूं कि सुबह सात बजे बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला लगा मिला। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब बच्चे वापस लौटने लगे, तब तक हमारे संवाददाता मौके पर पहुंच गए। बच्चों से बातचीत का वीडियो भी बना लिया।
प्रधानाध्यापक हासिम खान ने बताया कि शिक्षक बीएलओ प्रशिक्षण में व्यस्त थे। विद्यालय में ठहरे जल निगम के कर्मचारी देर से उठे। करीब आठ बजे जल निगम कर्मचारियों ने स्कूल का ताला खोला, तब बच्चे कक्षाओं में पहुंच सके। जब उनसे पूंछा गया जल निगम के कर्मचारी किसके आदेश से विद्यालय में ठहरे हैं तो तो कोई जवाब नहीं दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीईओ नागेंद्र चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।