फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बी-वैक्स समितियों पर ऑनलाइन ही होगा भुगतान

Mon, 25 Aug 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सहकारी समितियों पर जल्द ही नकद भुगतान की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। सिर्फ ऑनलाइन भुगतान ही स्वीकार किए जाएंगे। जिले की बी-वैक्स समितियों पर ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था की गई है। जल्द ही स्वैप कार्ड से भुगतान की व्यवस्था भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

समितियों पर पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसानों से निर्धारित रुपये ही लिए जाएंगे। कभी-कभी शिकायत मिलती है कि किसानों से निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे ले लिए गए है। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से मनमानी पर रोक लगेगी। किसानों को नकदी ले जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं समितियों को भी मोटी रकम लेकर बैंक नहीं जाना पड़ेगा।
ऑनलाइन भुगतान मिलेगा और ऑनलाइन ही बैंक चला जाएगा। इससे समय की बचत होगी और नकदी लाने-ले जाने का झंझट खत्म होगा। एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 129 बी-पैक्स समितियों हैं, जिसमें 121 पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। जल्द ही सभी पर करा दी जाएगी। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि सोमवार को प्राइवेट में 800 एमटी खाद आ चुकी है, जो समितियों को भी दी जाएगी। 3100 एमटी एक रैक और आने है। बड़ी समितियों पर 50 से 54 एमटी तक खाद भेजी जाएगी, ताकि किसानों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


सहयोग करें किसान, पर्याप्त है खाद
-एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी जगह पर्याप्त खाद है। कुछ खुराफाती लोग माहौल को खराब कर देते हैं। किसान भाईयों से अपील है कि सहयोग करें। किसी के बहकावे में न आए। अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कतें हैं तो दिए गए नंबरों पर शिकायत करें या सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें