फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और प्यास से बेहाल हैं शिक्षक

Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा कापियों का मूल्यांकन
जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पूरी तरह अव्यवस्थाएं हावी हैं। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के लिए न तो बैठने की ठीक व्यवस्था है न ही कमरों में पंखे हैं, न बाहर पानी की व्यवस्था। इतना ही नहीं मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को पर्याप्त मात्रा में स्टेशनरी भी नहीं मिल रही है। अव्यवस्थाओं के चलते शिक्षकों में रोष बढ़ रहा है। 
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का मूल्यांकन शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहा है। इसमें इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, लेकिन इन मूल्यांकन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं पूरी तरह हावी हैं। शनिवार को अमर उजाला टीम ने राजकीय कन्या इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां शिक्षकों में रोष स्पष्ट देखने को मिला। शिक्षकों ने बताया कि उन्हें पूरे घोषणापत्र नहीं मिले हैं। यहां 20,21,22,23,24, और 25 नंबर कमरे में पंखे लगे ही नहीं है। इतना ही नहीं यहां कक्षा संख्या 20,21 और 22 में घड़ा और मग तक नहीं है। कई शिक्षकों ने बताया कि उन्हें कापियों के बंडल स्वयं उठाकर लाने पड़ते हैं। इन सबकेे अलावा उप प्रधान परीक्षकों के लिए बैठने की सीट भी नहीं है लोहे के स्टूल पर किसी तरह बैठक कर वे मूल्यांकन की व्यवस्था देख रहे हैं। गेट की तरफ शिक्षक कमरे में अंधेरे के चलते बाहर बैठकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते दिखे।
विज्ञापन


व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन 
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अरविंद वर्मा ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते शिक्षकों को मूल्यांकन करने में काफी कठिनाइयां हो रही हैं। यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे इसके तहत मूल्यांकन कार्य बहिष्कार तक हो सकता है। 
विज्ञापन

बाक्स

मूल्यांकन केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डा.ओपी गुप्ता ने बताया कि अभी इतनी गर्मी नहीं है इतनी जल्दी पंखे लगवाए भी नहीं जा सकते हैं, लेकिन अन्य दिक्कतें जो हैं उनमें यथा संभव सुधार किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों को दिक्कतें न हों।
- डा.ओपी गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें