पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा पलिया ब्लाक संयोजक के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शनिवार को काले दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने की मांग की।
अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर पलिया ब्लाक संयोजक कौशल प्रजापति के नेतृत्व में कई शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ ही कर्मचारियों ने प्राथमिक विद्यालय रामनगर में एकत्र होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और नयी पेंशन का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से पेंशन बंद है और सरकार पुरानी पेंशन के स्थान पर नई पेंशन स्कीम लागू करना चाह रही है पर शिक्षक एवं कर्मचारी नयी पेंशन स्कीम में कई खामियों के कारण पुरानी पेंशन को बहाल किये जाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इस दौरान अरुण कुमार मौर्य, साकेत अवस्थी, अजय मिश्र, मीनाक्षी अग्रवाल, बीना राना, छट्ठू भारतीय, रामकुमार शर्मा, संदीप कुमार, नबी अहमद समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे