फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों से अनुपस्थित दो शिक्षकों को सेवा समाप्ति की नोटिस

Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- बीएसए ने एबीआरसी समेत दो शिक्षक किए सस्पेंड
विज्ञापन

- बेहजम और बांकेगंज ब्लाक के विद्यालयों का निरीक्षण
 परिषदीय स्कूलों से शिक्षकों के गायब रहने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने बेहजम और बांकेगंज क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण में दो महिला शिक्षकों को लंबे समय से अनुपस्थित पाया है, जिनके खिलाफ सेवा समाप्ति की नोटिस जारी की गई है। जबकि एक शिक्षक की संलिप्तता पाए जाने पर सस्पेंड किया गया है। वहीं रमियाबेहड़ के बीईओ की रिपोर्ट पर एक शिक्षक को सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन

स्टेनो विजय कुमार ने बताया कि बेहजम के प्राथमिक विद्यालय कोरैया मुफरत में शिक्षिका पूनम वाजपेयी 18 जनवरी 2016 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद लगातार अनुपस्थित रहीं। इसके बावजूद बेरोक-टोक शिक्षिका वेतन आहरण करती रही, जिसमें एबीआरसी दुर्गाप्रसाद की संलिप्तता पाई गई है। बीएसए ने शिक्षिका पूनम को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है, जबकि शिक्षक दुर्गा प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय मूड़ा अर्जुन में शिक्षिका श्वेता कंसेरिया ने 11 जनवरी 2016 को कार्यभार संभाला, जिसके बाद से अनुपस्थित थीं। हालांकि इस बाबत बीईओ बेहजम ने 15 अक्तूबर 2016 को शिकायत की थी। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ माह तक वेतन आहरित किया गया है। बीएसए ने इन्हें भी सेवा समाप्ति की नोटिस दी है। इसके अलावा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐटा, बांकेगंज के पुर्नभूग्रंट और बघौड़ा का निरीक्षण किया गया। उधर, रमियाबेह बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर के शिक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान शिक्षक को बीआरसी रमियाबेहड़ में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक के विरुद्ध 21 से 27 सितंबर 2016 तक बगैर अवकाश के अनुपस्थित रहने का आरोप है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें