फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फर्जी फर्म बनाकर की 70.71 लाख की टैक्स चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। खमरिया क्षेत्र के गांव दिलावलपुर में एक व्यक्ति ने फर्जी फर्म का पंजीकरण कराकर लाखों की आपूर्ति घोषित कर 70.71 लाख रुपये राजस्व की क्षति की है। मामले में सहायक आयुक्त राज्य कर ने खमरिया कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अदलीसपुर निवासी छैलबिहारी ने छैल ट्रेडर्स नाम से 16 मई, 2025 में एक फर्म का पंजीकरण कराया। फर्म के नाम पर दो करोड़ 96 लाख 51 हजार की आपूर्ति घोषित कर 70.71 लाख की राजस्व क्षति पहुंचाई।
सहायक आयुक्त राज्य खंड तीन चंद्रभान सरोज ने खमरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फर्म के पंजीकरण के बाद उसकी रेकी बैजनाथ राज्यकर अधिकारी ने की। इसमें उन्होंने फर्म फर्जी पाई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी की तहरीर पर फर्म मालिक के विरुद्ध कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मामले में लोगों से पूछताछ भी चल रही है। अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें