फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 1433 जोड़ों का लक्ष्य, 3000 से अधिक आवेदन

Sun, 17 May 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में इस बार 1433 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन इसके सापेक्ष तीन हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन


जिले में जून में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाह की तिथि तय की जाएगी।

इस बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम ब्लॉकवार कराने की तैयारी है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने सभी ब्लॉकों और नगर निकायों को लक्ष्य आवंटित कर दिए हैं, ताकि जोड़ों और उनके परिजनों को अधिक दूरी तय न करनी पड़े।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के अनुसार बांकेगंज ब्लॉक को 78, बेहजम 72, बिजुआ 78, धौरहरा 58, ईसानगर 81, कुम्भी गोला 87, लखीमपुर 113, मितौली 89, मोहम्मदी 82, नकहा 71, निघासन 105, पलिया 81, पसगवां 98, फूलबेहड़ 85 और रमियाबेहड़ 88 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य दिया गया है।

नगर निकायों में नगर पालिका परिषद लखीमपुर को 54, गोला 21, मोहम्मदी 17 और पलिया 15 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। वहीं नगर पंचायतों में खीरी टाउन 12, ओयल 5, सिंगाही 7, मैलानी 5, बरवर 5, धौरहरा 10, निघासन 9 और भीरा 7 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में कई आवेदन अपात्र भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और प्रक्रिया पूरी होते ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें