फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टंकी बनी, पानी नहीं... बेलाकलां के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 07 Apr 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शुद्ध पानी न मिलने से नाराज हो प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। बेलाकलां ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बनीं दो-दो पानी की टंकियां शोपीस बनकर रह गई हैं। पांच साल से शुद्ध पानी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया और उन्होंने चौराहे पर प्रदर्शन कर विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच वर्ष पहले जल निगम ने प्राथमिक विद्यालय के पास पहली टंकी बनवाई थी, लेकिन आज तक उससे जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद जल जीवन मिशन के तहत बेला टापर मजरे में दूसरी टंकी बना दी गई और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को भी खोद दिया गया, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंचा।
स्थिति यह है कि टंकियां लगी हुई हैं, लेकिन ग्रामीण आज भी ऑर्सेनिक युक्त दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से लेकर जिला स्तर तक कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान महेंद्र यादव, राजकुमार और रवि यादव ने कहा कि यह लापरवाही जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द जलापूर्ति शुरू न हुई तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान विपिन कुमार, छड़ीराम, गोमती देवी, राधेश्याम, रत्नगिरि, प्रमोद कुमार और रामासरे समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें