फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांगिया छात्राओं की हौसला अफजाई

Fri, 31 Jul 2015 04:46 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ विनोद गौतम ने ब्लाक के बोझिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई सहित रसोई, शौचालय आदि का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में कराए जा रहे पठन-पाठन को देखा। टांगिया गांव की बेटियों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करते देख उनकी हौसला अफजाई भी की।
विज्ञापन

बोझिया बॉ स्कूल में निरीक्षण के दौरान बीईओ, वार्डेन निशी पांडे से छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संबध में जानकारी लेने के बाद रसोई में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए उसे खुद चखा। इसके बाद पठन पाठन को देखा। इस दौरान वह कक्षाओं में पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर रहीं टांगिया समुदाय की बेटियों सूरजमती, माधवी, खुशबू, पूजा, रेश्मा, किरन, ज्योति, निशा, मीना आदि से रूबरू हुए है। बीईओ ने इन बेटियों की पढ़ाई में रूचि देख कर उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही वार्डेन को छात्राओं के लिए टाफी और बिस्कुट के लिए पांच सौ रूपये की सहायता राशि दी। इस मौके पर वार्डेन निशी पांडे, शिक्षिका रीता भास्कर, संगीता वर्मा, अर्चना वर्मा,बरख्शां खानम, राजर्षि शुक्ल सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें