बीआरसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं ने नवीन शिक्षा सत्र में शत प्रतिशत नामांकन के लिए शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षक डॉ. यूसुफ अली और मोहम्मद अशफाक के निर्देशन में गांव मैकूपुर और महाराजनगर में घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा। साथ ही उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए 14 वर्ष आयु तक के बच्चों का नाम पास के विद्यालय में लिखवाने की अपील की।
जागरूकता अभियान के तहत प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गांव मैकूपुर में शिक्षिका प्रीति अवस्थी, तौषी जैमिनी, रूपा श्रीवास्तव ने ग्रामीणों नरायन लाल, विजय कुमार, सावित्री, गुड्डू, राजकुमार, ब्रजलाल आदि को बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को न केवल बेहतर शिक्षा दी जाती है बल्कि अन्य तमाम सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाता है। प्रशिक्षु नीरज कुमार, विक्रमपाल सिंह तोमर, प्रदीप आदि ने अभिभावकों कोे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही गरीबी मिटेगी। गरीबी मिटाने के लिए अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में करा कर उन्हें होनहार बनाएं। साथ ही बेटा और बेटी में मतभेद नहीं कर दोनों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील की। जागरूकता अभियान में प्रशिक्षक मोहम्मद अशफाक, मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार, के अलावा प्रशिक्षु प्रीति अवस्थी, रूपा श्रीवास्तव, तौषी जैमिनी, प्रीति शर्मा, निशा मिश्रा, अभिषारिका वर्मा, शकुंतला, कुमारी देवेश सक्सेना, आदित्य अवस्थी, अमित पाल, दानवीर यादव, संदीप वर्मा, योगेन्द्र मिश्र, ज्योति बहल, जय कुमार गौड़, विक्रम पाल सिंह तोमर, रमेश यादव, नीरज वर्मा, दिलीप कुमार, अरविंद जायसवाल, कृष्ण वर्मा, उमेश गुप्ता, आशीष मिश्र, देश पाल राणा, अशोक अस्थाना आदि मौजूद रहे।